हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कैंपस में टेक महेंद्रा मेगा कैंप का किया जाएगा आयोजन, विधायक अंबा प्रसाद ने दी जानकारी
हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कैंपस में टेक महेंद्रा मेगा कैंप का आयोजन करेगी। इस बात की जानकारी आज देते हुए बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने बताया की वे और झारखण्ड सरकार लगातार युवाओ को रोजगार से जोड़ने को लेकर प्रयासरत है। वे लगातार बड़ी बड़ी कंपनियों को रोजगार को लेकर बात करती रही है और उन्हें झारखण्ड आमंत्रित करती रही है।