कोंडागांव: बड़े कनेरा में बस्तर संभाग का पहला पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना युक्त पीएम आवास, मुख्यमंत्री ने मंच से की सराहना
कोण्डागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा निवासी चमन लाल का परिवार अब पक्के मकान में सुरक्षित जीवन जी सकेगा। सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित उनके नए घर में गृह प्रवेश कराया और मुख्य मंच से इसकी सराहना की। आज बुधवार शाम 5:30 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार यह आवास बस्तर संभाग का पहला ऐसा प्रधानमंत्री...