बक्सर: एमवी कॉलेज के NSS विद्यार्थियों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Buxar, Buxar | May 11, 2024 एमवी कॉलेज से बक्सर शहर मे एनएसएस के विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष चंद्र पाठक ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश प्रसाद और डॉक्टर छाया चौबे ने की.