बक्सर: पाण्डेयपट्टी में श्री राम महायज्ञ का हुआ आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजा इलाका
Buxar, Buxar | May 11, 2024 शनिवार को सदर प्रखंड के पाण्डेयपट्टी का पुरा इलाका वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो गया। अवसर था श्री राम महायज्ञ का। जहां विद्वत ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान के साथ पांडेपट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में श्री राम महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार किया जा रहा था। बता दें कि 13 मई तक चलने वाले श्री राम महायज्ञ में यज्ञ मंडप बनाया गया है।