बक्सर: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर किला मैदान स्थित रामलीला मंच से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, झांकी के साथ नगर का किया भ्रमण
Buxar, Buxar | May 10, 2024 बक्सर सनातन सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा शहर के रामलीला मंच किला मैदान से रवाना होकर पूरा नगर भ्रमण किया. उसके बाद पुनः रामलीला मंच किला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई. शोभा यात्रा के दौरान आगे-आगे भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई थी. इस दौरान भगवान की आरती की गई.