हुज़ूर: भोपाल में अज्ञात कार ने कुक को रोंदा,मौके पर ही मौत,पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | May 29, 2024 भोपाल में स्थित खजूरी सड़क (इंदौर हाइवे) पर अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक ढाबे पर बतौर कुक का काम करता था, ड्यूटी से घर लौटते समय हादसे का शिकार हुआ है।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।