हुज़ूर: भोपाल के एमपी नगर की कोचिंग में आग बुझाने के इंतजाम नहीं,फायर एनओसी जांचने निकली टीमें
Huzur, Bhopal | May 29, 2024 भोपाल के एमपी नगर स्थित कई कोचिंग क्लासेस में आगबुझाने के इंतजाम नहीं है।इन क्लासेस में जब जिला प्रशासन की टीमें निरीक्षण के लिए पहुंची तो न तो फायर सिस्टम मिला और न ही एक्जिट गेट। ऐसे में हजारों स्टूडेंट्स को खतरा है। कुछ होटलों में भी यही लापरवाही मिली है। इसे लेकर एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौपी है।