हुज़ूर: भोपाल में भीषण गर्मी के बीच दो की मौत, अचानक हुए बेहोश, मुंह से आने लगा झाग
Huzur, Bhopal | May 29, 2024 शहर में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। नौतपा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है।मंगलवार को भी तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच, 2 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मौतों में लक्षण हीट स्ट्रोक के हैं।