हुज़ूर: भोपाल मेट्रो के दूसरे फेज में मिट्टी की टेस्टिंग शुरू, 1540 करोड रुपए में बिकेगी 8.77 किलोमीटर लाइन
Huzur, Bhopal | May 29, 2024 भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में ट्रैक पर 80Km की स्पीड से ट्रेन दौड़ चुकी है, और कमर्शियल रन को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी बीच मेट्रो के दूसरे फेज के काम की शुरुआत भी कर दी गई है। सुभाषनगर से करोंद के बीच 8.77Km लाइन बिछेगी। इस पर कुल 1540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए मिट्टी की टेस्टिंग शुरू हो गई है।