मझगवां: मझगवां वन विभाग की टीम ने 8 फ़ीट अजगर सांप का बचाव किया
मझगवां वन विभाग की टीम ने 8 फ़ीट अजगर सांप का किया रेस्क्यू। मझगवां वन विभाग रेस्क्यू टीम को सूचना मिली थी की ग्राम पंचायत बाधी में श्रीकांत द्विवेदी के खेत में लगभग 8 फीट लंबा अजगर सांप मौजूद है, सूचना उपरांत मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम के विनोद पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों ने 8 फिट लंबे अजगर सर्प का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ा।