चाचौड़ा: कोन्याकला गांव में हत्या के मामले में चाचौड़ा पुलिस ने ₹2000 के इनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Chachaura, Guna | May 16, 2026 चाचौड़ा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार ₹2000 के इनामी आरोपी गोविंद मीणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 16 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 3 अप्रैल 2026 को मारपीट में घायल उपचार के दौरान गिरीश मीणा की मौत हुई। पूर्व में तीन आरोपी चंदू मीना रामविलास मीणा मनीष मीणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फरार आरोपी गोविंद मीणा को बीते रोज गिरफ्तार कर जेल भेजा है।