Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image

फरीदाबाद में केवल 25 से 30 प्रतिशत वोट की मैपिंग हो पाई, इसका मतलब 70 प्रतिशत वोट नकली : करण दलाल 👉युवाओं को राजनीति में आगे आने की जरूरत, देश बदलाव की और जा रहा है : लखन कुमार सिंगला फरीदाबाद, 21 जून A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ फरीदाबाद में जो एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) का काम चल रहा है, उसमें केवल 25 प्रतिशत वोट की ही मैपिंग हो पाई है। इसका मतलब है कि 75 प्रतिशत वोट नकली हैं। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल रविवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को एसआईआर के तहत हो रही मैपिंग एवं वोट बनाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने के लिए आए थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने की। प्रशिक्षण शिविर के बाद करण दलाल पत्रकारों से रूबरू हुए। इससे पूर्व लखन सिंगला एवं प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने पूर्व मंत्री करण दलाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करण दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। फरीदाबाद व पलवल जिलों के काँग्रेस अध्यक्षों के अलावा पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए-2 को चुनाव आयोग द्वारा 2002 और 2024 की वोटर लिस्ट अभी तक नहीं उपलब्ध कराई हैं। एसआईआर मैंपिग का कार्य राजनितिक पार्टियों के बीएलए 2 व बीएलए 1 के सामने बैठकर की जानी चाहिए थी, जबकि यह कार्य भाजपा नेताओं एवं पार्षदों के घर पर बैठकर किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर है कि एसआईआर को लेकर भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है। इसकी शिकायत काँग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग एवं जिला अधिकारी को दी है। श्री दलाल ने कहा कि वोटिंग लिस्ट में बहुत से ऐसे नाम है, जो कई बार रीपीट किए गए हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई नामों का खुलासा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के 12 साल के विकास कार्यों को लेकर दलाल ने कहा कि भाजपा के लिए ये जरूर अमृतकाल रहा है, क्योंकि भाजपा के मंत्रियों ने हजारों करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए हैं। लेकिन, देश की जनता एवं अन्य राजनीतिक दलों के लिए तो यह कलयुग से भी बुरा काल है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 12 साल में जो भी काम किए गए हैं, उनमें इतनी घटिया गुणवत्ता के मटेरीयल का इस्तेमाल किया गया है, कि वो सभी सड़कें टूटने लगी हैं। क्योंकि ये लोग कमीशन इतना खाते हैं कि सड़कों में माल कहाँ से लगेगा। इस मौके पर प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रहे फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश चेयरमैन व्यापार मण्डल हरियाणा लखन कुमार सिंगला ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की भागीदारी पर निर्भर करती है और मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट जाता है तो उसे दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया कई बार जटिल, समय लेने वाली और परेशान करने वाली साबित होती है। इसलिए काँग्रेस पार्टी द्वारा बीएलए 2 तैयार किये जा रहे है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम न कटे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरी तरह सचेत रहें, भाजपा के लोग एसआईआर को लेकर सही कार्य नहीं कर रहे है, हमें उन पर नजर रखनी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा कुचक्र एवं छल से सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर पर जाती है, हमें उनके बुरे कर्मों को उजागर करना है। इस बार हम उनकी चाल को कामयाब नहीं होने देंगे। श्री सिंगला ने आए हुए सभी आए हुए साथियों का धन्यवाद जताया और उम्मीद जताई की सरकार द्वारा कारवाई जा रही इस एसआईआर प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं प्रभावी बनाने में सहयोग देंगे। इस मौके पर मुख्य रुप से प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला, महासचिव हरियाणा प्रदेश काँग्रेस सेवादल रचना भसीन, प्रदेश उप प्रधान हरियाणा प्रदेश सेवादल खुशबू खान, जिला प्रधान ओबीसी सेल सुभाष पांचाल, अध्यक्ष युवा काँग्रेस बँटी चौधरी, पार्षद पद उम्मीदवार अजय सक्सेना, सुंदर महोर, हरिलाल गुप्ता, भूषण, वरेन्द्र वशिष्ठ, बालकिशन वशिष्ठ, चंद्रपाल, महावीर बिश्नोई, रवींद्र बैसला, अजब सिंह नागर, सुरेन्द्र अग्रवाल, कपुरचंद अग्रवाल, अरविन्द गोयल, संतलाल रावत, चौधरी मौसा, चौधरी भोपाल, प्रमोद धनकड, भीम सिंह सेहरावत, ललित शर्मा, आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Faridabad, Faridabad | Jun 21, 2026

MORE NEWS

पलवली गांव 15,जुलाई से 23,जुलाई तक होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी महायज्ञ...
 आज हुआ महायज्ञ आगाज,ध्वजा रोहण भूमिपूजन देखें..
Address। अमृता हॉस्पिटल, मास्टर रोड पलवली, फरीदाबाद।

पलवली गांव 15,जुलाई से 23,जुलाई तक होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी महायज्ञ... आज हुआ महायज्ञ आगाज,ध्वजा रोहण भूमिपूजन देखें.. Address। अमृता हॉस्पिटल, मास्टर रोड पलवली, फरीदाबाद।

Faridabad, Faridabad | Jun 22, 2026

Faridabad, Faridabad | Jun 22, 2026

SIR पर कांग्रेस का हमला, करण दलाल बोले- वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश नहीं होने देंगे

👉करण दलाल और लखन सिंगला का बड़ा आरोप, भाजपा कांग्रेस वोटरों को सूची से हटाना चाहती है
👉वोटर लिस्ट पर कांग्रेस की नजर, करण दलाल बोले- हर वोटर के अधिकार की करेंगे रक्षा
👉SIR को लेकर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

#Faridabad #Haryana #Congress #KaranDalal #LakhanSingla #SIR #VoterList #Election2026 #Democracy #VotingRights #PoliticalNews #HaryanaPolitics #FaridabadNews #BreakingNews #IndianPolitics #ElectionUpdate #CongressParty #BJPvsCongress #NewsUpdate #TrendingNews

SIR पर कांग्रेस का हमला, करण दलाल बोले- वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश नहीं होने देंगे 👉करण दलाल और लखन सिंगला का बड़ा आरोप, भाजपा कांग्रेस वोटरों को सूची से हटाना चाहती है 👉वोटर लिस्ट पर कांग्रेस की नजर, करण दलाल बोले- हर वोटर के अधिकार की करेंगे रक्षा 👉SIR को लेकर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप #Faridabad #Haryana #Congress #KaranDalal #LakhanSingla #SIR #VoterList #Election2026 #Democracy #VotingRights #PoliticalNews #HaryanaPolitics #FaridabadNews #BreakingNews #IndianPolitics #ElectionUpdate #CongressParty #BJPvsCongress #NewsUpdate #TrendingNews

Faridabad, Faridabad | Jun 21, 2026