नरवल: ड्योढ़ीघाट पर गंगा स्नान के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़, अश्लील कमेंट कर कपड़े खींचे, विरोध पर जमकर चले लाठी-डंडे
ड्योढ़ीघाट पर गंगा स्नान के दौरान महिलाओं के साथ आए युवक ने बताया 9 दिन से चल रही कथा के समापन पर सभी ड्योढ़ीघाट पहुंचे थे।महिलाएं गंगा में नहा रही थी इस दौरान कुछ युवकों ने अश्लील कमेंट कर उनके कपड़े खींचना शुरू कर दिया इसके विरोध में लाठी डंडे चले हैं।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया घटना से संबंधित वीडियो सामने आया है। जांच की जा रही है।