नरवल: ड्योढ़ी घाट पर मौसा के अंतिम संस्कार में आए भतीजे की गंगा में डूबने से हुई मौत
ड्योढ़ीघाट पर मौसा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया भतीजा सुभाष अंतिम संस्कार के बाद अपने दोस्त शुभम के साथ रविवार दोपहर 3:00 बजे गंगा में नहाने लगा।इस दौरान दोनों डूबने लगे।जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया।