जिलाधिकारी ने सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर सहित अन्य स्थलों का किया औचक निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Jan 27, 2026 संत रविदास जयंती की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सीर गोवर्धनपुर परिक्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों और न्यास के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर सभी जरूरी विषयों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।