वाराणसी में शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 82वें स्थापनोत्सव पर अनोखी प्रतियोगिता, संस्कृत में की गई कमेंट्री
Sadar, Varanasi | Jan 27, 2026 शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 82वें स्थापनोत्सव के अवसर पर संस्कृत के बटुकों के लिए एक विशेष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनोखी प्रतियोगिता में सभी बटुक खिलाड़ी पारम्परिक गणवेश धोती-कुर्ता में, टीका-त्रिपुंड लगाकर मैदान में उतरे।