टीकमगढ़: एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ई-रिक्शा में छूटा बैग लौटाया
जयकुमार जैन निवासी सिविल लाइन टीकमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह रेलवे स्टेशन टीकमगढ़ से ई रिक्शा द्वारा अपने घर जा रहे थे इसी दौरान उनका बैग ई रिक्शा में छूट गया जिसमें उनका मोबाइल फोन सहित अन्य आवश्यक सामग्री रखी हुई थी। थाना कोतवाली पुलिस ने नागरिक का खोया हुआ बैग खोज कर उसे सुरक्षित वापस दिलाया।