कैसरगंज: जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान वासी खान, निवासी कैसरगंज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वासी खान अपने घर से गोंडा जाने के लिए निकले थे, जहां उन्हें अपनी गाड़ी के परमिट से संबंधित कार्य