कटनी नगर: कारीतलाई पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, वराह भगवान की प्रतिमा का किया पूजन, संरक्षण पर दिया ज़ोर
कारीतलाई पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी; वराह भगवान की प्रतिमा का किया पूजन, संरक्षण पर दिया जोर कटनी। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में कलेक्टर आशीष तिवारी ने गुरुवार को विजयराघवगढ़ तहसील के कारीतलाई का दौरा किया। यहाँ उन्होंने भगवान विष्णु के सुप्रसिद्ध वराह अवतार की विशाल और कलात्मक प्रतिमा का अवलोकन किया।