पंचकूला: रायपुर रानी तहसील कार्यालय के समीप खड़ी गाड़ी में मोटरसाइकिल सवार युवक ने मारी टक्कर, हुआ घायल
रायपुर रानी के तहसील कार्यालय के नजदीक नारायणगढ़ को जाने वाले मार्ग पर आज एक मोटरसाइकिल सवार युवक के द्वारा खड़ी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी गई। टक्कर लगने के बाद युवक को हल्की चोट आई। युवक रायपुर रानी के बंगला बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।