पंचकूला: आईटीआई बिटना कालका में दाखिला के लिए 21 जून अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन, उसके बाद होगा डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन
उपायुक्त डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कालका स्थित बिटना में दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो रही हैं। प्रधानाचार्य मनदीप ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के लिए विभाग के द्वारा आनलाईन आवेदन विभागीय वैबसाईट https://www.admissions.itiharyana.gov.in/ पर दिनांक 21 जून 2024 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।