पंचकूला: सेक्टर 1 बीएंडआर कार्यालय के बाहर पीडब्ल्यूडी वर्कर यूनियन द्वारा वेतन न मिलने को लेकर किया प्रदर्शन
वेतन न मिलने पर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा बीएंडआर कार्यालय सेक्टर 1 के बाहर धरना प्रदर्शन किया।हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन द्वारा कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर लगातार कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों को वेतन न मिलने के चलते प्रदर्शन किया गया है हरियाणा कौशल के तहत लगे कर्मचारी लंबे समय से वेतन की मांग कर रहे है।