पंचकूला: जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने लगाया जनता दरबार और सुनी लोगों की समस्याएं
सेक्टर 1 जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओ को सुना। जिला सचिवालय में पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता,सीईओ ज़िला परिषद व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे इस अवसर पर पंचकूला जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा और उपायुक्त ने उनकी समस्याओं को सुना