प्रयागराज: पीपल गांव में मंदिर के पास मांस मिलने पर हिंदूवादी संगठन ने किया हंगामा, चौकी प्रभारी हुए सस्पेंड
धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपल गांव में बीते दिनों पूर्व एक मंदिर के पास मांस मिलने से हिंदूवादी संगठन थाने पर पहुंचे और हंगामा कर दिया।आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग होने लगी।चौकी पर हंगामा के बाद मंदिर के पास धरना शुरू हो गया।पुलिस ने रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे के आसपास चौकी प्रभारी पीपल गांव आशुतोष सिंह को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू कर दी।