गंगधार: चौमहला में ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, प्लेटफार्म पर सामान उतरते समय गिरा ट्रैक पर
चौमहला रेलवेस्टेशन पर सामान उतारते समय ट्रेन के चलने से एक व्यक्ति ट्रैक पर गिर गया। हादसे मे ट्रेन से कटकर बॉडी के दो टुकड़े हो गए। पत्नी और बच्चों के सामने हुई दर्दनाक मौत से वहां मौजूद लोग भी सहम गए, सूचना के बाद जीआरपी ने शव को निकाला व पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया। गंगाराम सेन अपनी पत्नी व बेटे के साथ गुजरात से आया था, ट्रेन से लगेज उतर रहा था