गंगधार: गंगधार तहसील कार्यालय में किसानों के साथ हुए अभद्रता पूर्ण व्यवहार को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन
गंगधार तहसील कार्यालय में किसानों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने व पीएम किसान सम्मन निधि की बकाया राशि के मामले में कार्यवाही करने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा जिसमें बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि से बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान लंबे समय से वंचित है, प्रशासन के ध्यान नहीं देने से किसानों में नाराजगी है