गंगधार: चौमहला में व्यापार संघ ने रेलवे अंडर ब्रिज से दो पहिया वाहन का आवागमन चालू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
चौमहला मे विगत 6 माह से रेल्वे अंडरब्रिज का निर्माण चल रहा है यहां की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि कस्बा रेल्वे के दोनों तरफ बसा हुआ है, बारिश के चलते हुए चौमहला में बाईपास में जो भी रास्ते है, सारे बंद हो चुके है, विगत माह से नगर का संपूर्ण व्यापार चौपट हो चुका है, व्यापारियों की आर्थिक स्थिति जर्जर हो चुकी है। मार्ग चालू नहीं करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।