गंगधार: गुवालद गांव के ग्रामीणों ने नाला निर्माण से हो रही परेशानी को लेकर सौंपा ज्ञापन
गुवालद के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर गरोठ उज्जैन फोरलेन सड़क पर गांव के समीप दोनो ओर बने नालों को बढ़ा करने का अनुरोध किया है, नाले छोटे होने से बरसात के पानी की निकासी नही हो पा रही है, जिससे किसानों के खेत जल मग्न हो रहे है, खड़ी फसले नष्ट हो रही है। नालो मे 2 किमी दूर तक का पानी आता है, लेकिन नाल छोटे होने से पानी की निकासी नही हो पा रही है