तुरकौलिया: कुर्की के डर से शराब माफिया ने तुरकौलिया पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
कुर्की के डर से शराब माफिया तुरकौलिया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे सोमवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि शराब माफिया शंकर सरैया का राजकुमार राय है। जिस पर जहरीली शराब से हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज था। बता दे जहरीली शराब से दस लोगो की मौत हुई थी। उस पर वर्ष 2020 से अब तक तस्करी का कुल दस प्राथमिकी दर्ज है।