मकेर: कस्बा मकेर में बाइक की टक्कर से नीलगाय घायल, एमवीयू टीम ने किया उपचार
Maker, Saran | Apr 11, 2026 मकेर प्रखंड के कस्बा मकेर में एक बाइक से शनिवार के दोपहर 2 बजे एक नीलगाय टक्कराकर बुरी तरह घायल हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 1962 सेवा पर दी.सूचना मिलते ही एमवीयू 1962 की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें अविनाश कुमार एवं चालक सुमित कुमार शामिल थे.टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल नीलगाय का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया.