पहाड़ी: पहाड़ी थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर नकबजन किए गिरफ्तार
पहाड़ी में दो शातिर नकबजनों को बुधवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक घर में घुसकर नकदी और चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से चोरी के माल की बरामदगी और वारदात में प्रयुक्त सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है।