देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष ने कहा, डॉक्टर को मिलेगी आवासीय सुविधा
दून अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को जल्द ही आवासीय सुविधा मिलने जा रही है, इसके लिए अस्पताल के पास सीएमएस भवन को तोड़कर क्वार्टर बनाए जा रहे हैं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष का कहना है कि जो डॉक्टर दून मेडिकल कॉलेज पटेल नगर से दून अस्पताल में रात्रि ड्यूटी करने आया करते हैं, उनको यह सुविधा मिलने जा रही है।