नागौर: नागौर जिले में अब आमजन को मिलेगी पुलिस गश्त की सूचना, ताकि चोरियों को रोका जा सके
Nagaur, Nagaur | Dec 3, 2025 नागौर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अब पुलिस की टीम जहां भी गश्त करेगी, इसके बारे में आम जन को सूचना मिलेगी, ताकि आमजन जरूरत पड़ने पर तुरंत ही पुलिस को मौके पर बुला सके। एसपी मृदुल कच्छावा ने यह निर्देश जारी किया एसपी ऑफिस ने बुधवार शाम 6:00 बजे यह जानकारी दी है। पुलिस ने चोरियां रोकने के लिए यह कदम उठाया है।