गुना नगर: गुना की दो हॉकी खिलाड़ियों का अकादमी में चयन:जिले से पहली बार हुआ सिलेक्शन,ASP ने दोनों बालिका खिलाड़ियों को बधाई दी
जिले की दो हॉकी खिलाड़ियों का चयन हॉकी अकादमी के लिए हुआ है। यह पहला मौका है जब जिले से अकादमी के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने शुक्रवार को ASP मान सिंह ठाकुर से मुलाकात की। ASP ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।