राजपुर: राजपुर के कोनौली गांव में दस दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Rajpur, Buxar | May 26, 2026 राजपुर प्रखंड के कोनौली गांव में विगत दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने जलहरा एवं राजपुर बिजली कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मंगलवार को 2:30 बजे अपराह्न में किया। ग्रामीण विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि कुशवाहा बस्ती की बिजली खराब है।