पटना ग्रामीण: सम्राट कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बाबा विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा हरिहरनाथ मंदिर
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली सम्राट कैबिनेट की बैठक हुई। करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक में 22 एजेंडों पर मोहर लगी है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी गई है कि बाबा विश्वनाथ की तर्ज पर हरिहरनाथ मंदिर बनेगा। वहीं 1500 महिला पुलिस कर्मियों को सरकार स्कूटी देगी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल दिया जाएग