शाहगंज: इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टर और कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 6 माह की गर्भवती महिला की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक और अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी रिंकू मा