केराकत: केराकत थाना क्षेत्र के अकबरपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटा हुए घायल
केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में रविवार की शाम साइड में खड़ी कार से टकराने अर्टिगा सवार मां सीमा सिंह, पुत्र अभिनव सिंह घायल हो गये। वह परिवार के साथ विन्ध्याचल से दर्शन कर वापस घर लौटा रही थी। कार टकराने के बाद खाई में गिर गयी। ग्रामीणों की मदद से दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।