केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी अंतर्गत सरकी बाजार में बेखौफ चोरों ने दो वक्रांगी केंद्रों को बनाया निशाना
सरकी बाजार में स्थित राजेश वक्रांगी व बेलहरी गांव में हितेश वक्रंगी केंद्र को चोरों ने निशाना बना चोरी कर फरार हो गए हैं। सुबह होने पर चोरी की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सरकी बाजार में राजेश वक्रांगी के नाम से राजेश कुमार की दुकान है। केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित लाकर को खोलकर हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए।