बक्सर: बक्सर में 70 में से 20 पेट्रोल पंप बंद, प्रशासन ने कहा - घबराएं नहीं, स्थिति जल्द सामान्य होगी
Buxar, Buxar | Apr 29, 2026 बक्सर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी के बीच जिले के 70 में से 20 पेट्रोल पंप बंद हैं। प्रशासन के मुताबिक बीपीसीएल के 24 में से 10, आईओसीएल के 31 में से 8 और एचपीसीएल के 15 में से 2 पंपों पर ताले लटके हैं। भीड़ और स्टॉक कम होने से भी कई पंप बंद हो रहे हैं। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में वीसी से हालात की समीक्षा की गई।