मानिकपुर: चित्रकूट मानिकपुर में तेज आंधी से गिरा पेड़, करीब 250 तोतों की मौत से क्षेत्र में शोक
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे कॉलोनी के पटेल नगर में बीती गुरुवार -शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे तेज आंधी से पेड़ गिरने पर बड़ा हादसा हो गया। पेड़ पर बैठे करीब 500 तोते इसकी चपेट में आ गए, जिनमें लगभग 250 की मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने घायल तोतों को बचाने का प्रयास किया, जबकि मृत पक्षियों को दफनाया गया।