झालरापाटन: झालावाड़ में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, कारणों का खुलासा नहीं, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार
झालावाड़ के डॉलर मोहल्ले में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाही,जिसके बाद शुक्रवार पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया। डॉलर मोहल्ले की 16 साल की किशोरी ने अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाया था।उसकी 6 साल की छोटी बहन ने उसे फंदे से लटका देखा और पिता को बताया।