बदनावर: कोटेश्वर धाम मेले की तैयारी को लेकर बदनावर जनपद पंचायत में मेला समिति का हुआ गठन, प्रीतेश प्रताप सिंह बने अध्यक्ष
Badnawar, Dhar | Nov 8, 2024 बदनावर में प्राचीन कोटेश्वर धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले की तैयारी को लेकर जनपद पंचायत बदनावर में बैठक संपन्न हुई। जिसमें मेला समिति का गठन किया गया। साथ ही मेले की तैयारी को लेकर चर्चा कर रूपरेखा बनाई।