सिराथू: लेहदरी में खत्म हुवा सड़को का वजूद, गाँव के बाहर बुलाये जाते हैं मेहमान, कई शिकायतें पर अधिकारी नही कर रहे सुनवाई
कड़ा ब्लॉक के लेहदरी गाँव का हाल इनदिनों बदहाल हो गया है।गाँव में सड़क पर कोई काम नहीं होने से चौफेर कीचड़ हो गया।स्कूल जाने में बच्चे इसी में गिरते हैं, रास्ता नहीं होने की वजह से मेहमानों को गाँव के बाहर रोक दिया जाता है।मरीजों को हाथपांव से टांगकर ले जाया जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान नहीं सुनता।ब्लॉक व अन्य शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।