सिराथू: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कड़ा पहुंचे SDM और सीओ ने गंगा स्नान करने वाले लोगों को दिए जरूरी निर्देश
सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर एसडीएम सिराथू और क्षेत्राधिकारी सिराथू कड़ा पहुंचे थे। अधिकारियों ने यहां कई घाटों का मुवायना किया है। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और साधुओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि जलस्तर के बढ़ते लिमिट लाइन के अंदर स्नान करें और अपना जीवन सुरक्षित करें।