सिराथू: ससुराल से पत्नी और बच्चे को लेकर जा रहे बाइक सवार को कमासिन के पास पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
सैनी थाना क्षेत्र की कमासिन गांव के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी है।इस बाइक में पति-पत्नी और एक बच्चा मौजूद था।टक्कर के बाद पत्नी और बच्चा दूर गिरे,हल्की चोट आई है जबकि पति दूर तक घसीटता गया जिसे गंभीर चोटे आई हैं। वीरेंद्र का ससुराल कड़ा धाम इलाके में है।अपनी पत्नी बच्चे को लेकर घर जा रहा था घायल को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी सिराथू भेजा गया है।