सिराथू: थाना समाधान दिवस पर सैनी पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की शिकायतें, सात में तीन का मौके पर किया निस्तारण
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव थाना समाधान दिवस के मौके पर सैनी थाना पहुंचे थे जहां पर उन्होंने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुना है।पुलिस अधीक्षक की सुनवाई के दौरान कुल सात मामले आए थे जिसमें से एक मामला पुलिस से संबंधित था जबकि 6 मामले जमीन संबंधी थे। मौके पर तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया है शेष चार मामलों को संबंधित को सुपुर्द किया गया है।