बिजनौर: हल्दौर निवासी बजरंग दल के विभाग संयोजक शिवम वर्मा का शव सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला
Bijnor, Bijnor | Jun 5, 2026 बिजनौर में हल्दौर क्षेत्र के रहने वाले बजरंग दल के विभाग संयोजक शिवम वर्मा का शव सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शुक्रवार दोपहर 1:00 मिली जानकारी के अनुसार शिवम वर्मा देहरादून से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ था। सहारनपुर के शाकुभरी देवी क्षेत्र में उसका शव पेड़ से लटका मिला परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है