सहारनपुर: बेहट विधायक उमर अली खान का आरोप, 'समाचार प्लस ओटीटी' पर फर्जी और मानहानिकारक खबरें, SSP से FIR दर्ज करने की मांग
बेहट से समाजवादी पार्टी के विधायक उमर अली खान ने सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही कथित फर्जी, मानहानिकारक खबरों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर को शिकायत पत्र सौंपा है। विधायक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि "समाचार प्लस ओटीटी" नामक न्यूज चैनल और उससे जुड़े सोशल मीडिया हैंडल्स पर उनके विरुद्ध झूठी, भ्रामक और बदनाम करने वाली सामग्री प्रसारित की।