गड़हनी: 6 दिन से लापता युवक का शव बनास नदी में मदुरा गांव के पास मिला, मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के आजमनगर गांव से 6 दिनों से लापता एक युवक का शुक्रवार दोपहर 3 बजे बनास नदी में मदुरा गांव के पास शव तैरते हुए मिला है। मृतक आजमनगर गांव निवासी राजमारायण सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मंजिस कुमार है। इस संबंध में पिता के द्वारा गड़हनी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन किया गया है। डीएसपी ने कहा कि जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।